फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े एलएलबी छात्रा को अगवा कर ले गए कार सवार

Sat, 07 Jul 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के सीएमपी लॉ कॉलेज से एलएलबी कर रही छात्रा को दिनदहाड़े कार सवार कुछ लोग अगवा कर ले गए। सूचना पर तीन थानों की पुलिस घंटों हलाकान रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। घरवालों ने शाम को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस का कहना है कि तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन


छात्रा के पिता नैनी के रहने वाले हैं। उनका परिवार मूल रूप से बिहार के मुधबनी का रहने वाला है और वह राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम में कार्यरत हैं। छात्रा कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सीएमपी लॉ कॉलेज में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा है। घरवालों का कहना है कि रोज की तरह शुक्रवार को भी छात्रा घर से सुबह आठ बजे क्लास करने के लिए कॉलेज चली गई। आमतौर पर वह दोपहर एक बजे तक घर आ जाती थी। शुक्रवार को इस समय तक छात्रा घर नहीं आई तो घरवालों को चिंता होने लगी। अचानक छात्रा के मोबाइल से कॉल आई और उसने जो बताया वह सुनकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक  गई। छात्रा ने बताया कि तीन-चार लोगों ने उसे कार में खींचकर अगवा कर लिया है। वह उसे लेकर स्टेशन पहुंचे और फिर किसी ट्रेन में बैठाकर ले जा रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। घरवालों ने दोबारा फोन मिलाया तो नंबर स्विच ऑफ बताने लगा। घबराए पिता और भाई कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि क्लास खत्म होने के बाद सभी छात्र-छात्राएं घर चले गए। अनहोनी की आशंका से परेशान घरवालों ने जार्जटाउन पुलिस को सूचना दी। जार्जटाउन पुलिस सीएमपी डिग्री कॉलेज पहुंची तो पता चला कि मामला सीएमपी लॉ कॉलेज का है। इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ की। बाद में थाना क्षेत्र कोतवाली पुलिस का होने के कारण जार्जटाउन पुलिस लौट गई। उधर, देर शाम घरवालों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने बताया कि परिवारवालों ने विजय नाम के युवक पर संदेह जताते हुए तहरीर दी है। उनका कहना है कि कुछ समय पहले विजय से उनका विवाद हुआ था। हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसका कोई जिक्र तहरीर में नहीं है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें