फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से भिड़ी बाइक, युवक की गई जान 

Fri, 18 Nov 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
कीडगंज इलाके में परेड मैदान के निकट फोर्ट रोड पर बृहस्पतिवार आधी रात कार से टक्कर लगने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह हादसा रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ। इंस्पेक्टर कीडगंज भगवती प्रसाद ने बताया कि यामहा बाइक सवार दो युवक परेड मैदान से शहर की तरफ आ रहे थे तभी फोर्ट रोड पर वैगन आर कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पाकर कीडगंज पुलिस पहुंची और बाइक सवार दोनों घायल युवकों को एसआरएन अस्पताल ले गई।

वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक विवेक यादव (31) पुत्र दिनेश यादव धूमनगंज में झलवा धुस्सा का रहने वाला था। उसका साथ मौजूद सागर यादव गंभीर रूप से घायल है। उनके परिजनों को खबर दी गई है। कार को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर ड्राइवर को पकड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें