रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
म्योराबाद चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह बहन के साथ बाइक पर जा रहे युवक को कहासुनी के बाद कई युवकों ने जमकर पीटा। इस कदर धुनाई कर दी कि युवक का सिर फट गया। बहन बचाने की कोशिश करती रही लेकिन हमलावर भीड़ लगने पर ही भागे। चौंकाने वाली बात यह भी है कि ठीक तभी एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी वहां से गुजरी लेकिन वह हूटर बजाते हुए निकल गई। कैंट थाने में शिकायत की गई है।
म्योराबाद में रहने वाला सौरभ सुबह करीब दस बजे बहन को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। पेट्रोल पंप के करीब उसने बाइक मोड़ी तो वहां से गुजर रहे युवकों से कहासुनी हो गई। अचानक कई युवकों ने सौरभ को बाइक से खींचकर पिटाई शुरू कर दी। बहन ने बचाने के लिए भरसक कोशिश की लेकिन हमलावरों ने सौरभ को पीटकर लहूलुहान कर दिया। राहगीर भी तमाशा देखते रहे। करीब बीस मिनट तक सरेराह सौरभ को पीटा जाता रहा। उसके कपडे़ फट गए।
उसी दौरान पुलिस की एक गाड़ी बेली अस्पताल की तरफ से आई। सड़क पर भीड़ की वजह से हूटकर बजाकर रास्ता खाली कराने के बाद यह गाड़ी तेलियरगंज की तरफ बढ़ गई। गाड़ी में बैठ अफसर ने बाहर आकर मामला जानने की भी जहमत नहीं उठाई। काफी भीड़ जुटने और सौरभ के घायल होने के बाद हमलावर युवक धमकियां देते भाग गए। यहां से सौरभ को बेली अस्पताल और पुलिस चौकी ले जाया गया।