फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

Wed, 04 May 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से चल रही 72825 शिक्षकों की भर्ती में नियुक्ति की मांग कर रहे 2011 के बीएड-टीईटी पास अभ्यर्थियों को मंगलवार शाम लाठीचार्ज करके शिक्षा निदेशालय से भगा दिया गया। यह अभ्यर्थी सोमवार को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार से आमरण अनशन पर थे। अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद एवं स्थानीय प्रशासन ने परिसर खाली करने को कहा था। शाम तक अभ्यर्थियों के अनशन पर बैठे रहने पर पहुंची पुलिस ने पहले चेतावनी दी। इसके बाद भी अभ्यर्थी अड़े रहे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन


यहां से भगाए जाने के बाद अभ्यर्थी उपद्रव करते हुए जीपीओ चौराहे पर पहुंच गए। यहां पर एक बार फिर से पुलिस एवं अभ्यर्थियों में झड़प हो गई। पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान करीब एक दर्जन अभ्यर्थियों को पकड़ा गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने 24 फरवरी 2016 के अपने आदेश में सरकार को याचियों की नियुक्ति 10 सप्ताह में पूरी करके रिपोर्ट देने को कहा है। 12 अप्रैल को बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने आश्वासन दिया था कि नियुक्ति प्रक्रिया 10 दिन में शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद भी अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। बीएड टीईटी संघर्ष मोर्चा का कहना है कि सरकार उनकी मांग को दबा नहीं सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें