फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोजी कुत्ते ने खुलवा  दी 30 लाख की लूट 

Wed, 04 May 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
ठेकेदार के घर की नौकरानी ने खुद चोरी कर रचा था लूट का नाटक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कमला नगर के ई-ब्लाक में एक मई की दोपहर ठेकेदार रविंद्र जिंदल के घर हुई 30 लाख की लूट के मामले में उनकी नौकरानी गीता उर्फ बन्नो (22) गिरफ्तार की गई है। उसकी निशानदेही पर घर के पिछले हिस्से में पुरानी सीनरी के पीछे छिपाकर रखे गए 25 लाख के सोने-हीरे के जेवरात और छह लाख कैश बरामद हो गया। पुलिस ने खुलासा किया कि वारदात बदमाशों ने नहीं, बल्कि उसने अंजाम दी थी। खुद चोरी करने के बाद लूट का ड्रामा किया था। खास बात यह कि पुलिस को इसका सुराग ट्रैक र डॉग सोनी ने दिया।
विज्ञापन

वारदात के तुरंत बाद सोनी को बुलाया गया था। वह अलमारी से गंध लेने के बाद घर के बाहर नहीं गई। बार-बार नौकरानी बन्नो के पास जाकर बैठ रही थी। इसी से पुलिस को शक हुआ। उससे सख्ती से पूछताछ की तो केस का खुलासा हो गया। एसपी सिटी सुशील घुले ने उससे हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि उसके परिवार पर बैंक का कर्ज था, किश्त जमा नहीं हो पा रहीं थी। इसके चलते उसने वारदात की। उसे पूरी जानकारी थी कि घर में कैश और जेवरात कहां रखे हैं और इनकी अलमारी की चाबियां कहां रहती हैं। जैसे ही रविंद्र, पत्नी आशा और बेटी सोनू को लेकर ब्रेकफास्ट के लिए घर से निकले, वैसे ही उसने वारदात कर डाली और लूट का शोर मचा दिया।

- कई केस खुलवा चुकी सोनी
डाग स्क्वैड के छह खोजी कुत्तों में से एक ट्रैकर डॉग जूली की ब्रीड लेबरा डार है। उम्र आठ साल। उसे प्रशिक्षित किया गया पंजाब के खिन्नौर (जालंधर) की महाराजा रणजीत सिंह पुलिस लाइन में। उसके इंचार्ज अजब सिंह ने बताया कि उसने किरावली और बरहन में लूट-हत्या की वारदात में भी अहम सुराग दिया था।
विज्ञापन


पूरा माल बरामद हुआ
न्यू आगरा थाना पुलिस ने छह लाख कैश, हीरे जड़ित सोने के कड़े, अंगूठी, गले के सेट, ब्रासलेट, चूड़ियां, कंगन, मोती जड़ित सोने की चूड़ियां और पांच लेडीज घड़ियां बरामद की। एसएसपी ने खुलासे में शामिल पुलिस टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

- भरोसा भी लूट लिया
नगरा छिद्दा बापूनगर , हरीपर्वत की बन्नो की मां रविंद्र जिंदल के घर 15 साल से काम कर रही है। बन्नो को भी पांच साल हो गए थे। आशा जिंदल को उस पर इतना भरोसा था कि कई बार रात को भी घर उसके भरोसे छोड़ गए थे।

- सीरियल देखकर बनाया प्लान
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गीता जिंदल के घर पर ही क्राइम के सीरियल देखती रहती थी। इसमें ही एक बार नौकर के चोरी करने की वारदात दिखाई गई। इसी से उसके मन में प्लान आ गया।

- डाग स्क्वैड मौका ए वारदात पर घर से बाहर नहीं निकला। इससे अहम सुराग मिला। पुलिस को भी नौकरानी पर शुरू से संदेह था। सुशील घुले, एसपी सिटी


... लेकिन बिट्टू नहीं मिल पाया
 
न्यू आगरा थाना पुलिस ने लूट का आसान केस तो दो दिन में खोल दिया लेकिन कमला नगर से ही पांच जनवरी से छात्र बिट्टू अपहृत है। उसकी तलाश के लिए जुलूस निकाला गया, धरना प्रदर्शन हुए, लेकिन पुलिस उसे आज तक ढूंढ नहीं पाई है। उसकी फाइल अब ठंडे बस्ते में है। उसकी तलाश में अफसर भी दिलचस्पी नहीं ले रहे।

खुले घूम रहे ग्रोवर दंपति के हत्यारे
 
शहर की पुलिस के लिए दूसरी बड़ी चुनौती ग्रोवर दंपति हत्याकांड का खुलासा करना है। वारदात 14 नवंबर, 2015 को हुई थी। जब कभी डीजीपी आफिस से इसके खुलासे के बारे में सवाल कर लिया जाता है, तब अफसर थोड़ा बहुत हरकत में आ जाते हैं। इसके बाद जांच ठंडी पड़ जाती है। खुलासे की कोई उम्मीद भी अभी तक नहीं बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें