इलाहाबाद। मीरापुर के नेहरू नगर मोहल्ले में शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने गारमेंटस कारोबारी के घर का ताला तोड़कर नगदी और लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। कारोबारी रात में घर लौटे तो घर ताला टूटा देख उनके चेहरे की हवाईयां उड़ गई। चोरी की सूचना अतरसुइया पुलिस को दिया। पुलिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।
अतरसुइया के मीरापुर नेहरू नगर मोहल्ले के रहने वाले अभिनाष ठकुराल कपड़ा कारोबारी हैं। उनकी मीरापुर में दुकान है। वह अभिनाष और उनकी पत्नी सुबह दुकान पर चले गए। चार बजे बेटा भी दुकान पर चला गया। इसी बीच मौका देखकर चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए। ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गए।
चोर दो कमरों का ताला आलमारी से डेढ़ लाख रुपये नगद और लगभग तीन लाख जेवर उठा ले गए। रात में दुकान से अभिनाष घर लौटे तो देखा घर का ताला टूटा है। अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ अतरसुइया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सदिग्ध लग रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।