फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी के तीन लाख रुपये उड़ा दिए

Sun, 03 Apr 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
money
विज्ञापन
नैनी बाजार में शनिवार दिन में बैंक के बाहर शातिर युवक ने सराफा कारोबारी के तीन लाख रुपये से भरा थैला पार कर दिया। कारोबारी ने बैंक से निकलकर नगदी भरा थैला बाइक के बैग में रखा तभी युवक उसे निकालकर भाग गया। कुछ देर बाद वही युवक थैला छिपाकर मौके पर आया तो जांच कर रही पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दिखे हुलिए के आधार पर उसे हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन


सराफा कारोबारी महेश वैश्य का मकान और दुकान नैनी बाजार में है। शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह नैनी में ही इलाहाबाद बैंक की शाखा पहुंचे। उन्होंने अपने खाते से तीन लाख रुपये निकालकर थैले में भरे। फिर बाहर निकलकर थैला बाइक में लगे बैग में रखकर वह जैसे ही सीट पर बैठे तभी उनकी कमर में दर्द हुआ। वह थोड़ा सा झुके तभी पास खडे़ युवक ने बैग से नगदी भरा थैला निकाला और भागने लगा। महेश ने शोर मचाया लेकिन युवक भाग गया। वहां भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने महेश से घटना की जानकारी लेने के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। उसमें एक युवक दिखा जो नगदी भरा थैला लेकर भागा था। पता चला कि यह युवक बैंक मे चार सौ रुपये जमा करने के बाद निकला था। पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही थी तभी वही युवक दोबारा वहां आ गया। उसके पास थैला नहीं था। महेश ने शोर मचाया तो पुलिस ने युवक को दबोच लिया। उसे थाने ले जाकर पूछताछ की गई लेकिन वह खुद को बेकसूर बताता रहा। हालांकि पुलिस उसे ही चोर मान रही है।

नैनी में सराफा कारोबारी की तरह ही करछना में ईंट-भट्ठा मालिक ओमबाबू केसरवानी को भी बदमाशों ने एक लाख रुपये की चपत लगा दी। बरदहा गांव निवासी भट्ठा मालिक ओमबाबू ने मजदूरों को हफ्ता बांटने के लिए शनिवार दोपहर करीब एक बजे बैंक ऑफ बड़ौदा की करछना शाखा जाकर एक लाख रुपये निकाले। इस रकम को बाइक क ी डिक्की में रखकर वह बरदहा पहुंचे। बाइक एक जनरल स्टोर के सामने खड़ी कर वह कुछ दूर पर चले गए। लौटे तो डिग्गी टूटी थी। रकम नदारद थी। लोगों ने बताया कि बाइक सवा दो युवक वहां खडे दिखे थे। फिर वे करछना की तरफ तेज रफ्तार में चले गए। ओमबाबू ने शाम को करछना थाने जाकर घटना की तहरीर दी। 
विज्ञापन


मुट्ठीगंज में दोना-पत्तल का कारोबार करने वाले अमित केसरवानी को शनिवार दोपहर एक लाख रुपये की चपत लग गई। वह अपने भतीजे रौन के साथ एक लाख सत्तर हजार रुपये लेकर सिविल लाइंस के निजी बैंक में जमा करने के लिए निकले थे। रकम बाइक के बैग में रख दी थी। वह नवाब यूसुफ रोड पर डीआरएम कार्यालय से आगे आकर म्हारो आंगन रेस्टोरेंट के सामने से मुड़कर बैंक पहुंचे तो बैग में एक लाख रुपये कम थे। साफ था कि पैसे रास्ते में कहीं गिर गए। वह पूछते हुए उसी रास्ते पर गए तो म्हारो आंगन रेस्टोरेंट में खाना खाने आए एक युवक ने बताया कि उसने एक रिक्शा चालक को सड़क पर से कुछ उठाकर जाते देखा था। माना गया है कि बाइक के बैग से एक लाख रुपये गिर गए थे जिसे रिक्शा चालक उठाकर ले गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें