फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं मांगने पर युवक को परिजनों ने दी यातना

Sun, 03 Apr 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले अक्सर सामने आते हैं पर सरायइनायत के कटियारी-चकिया में एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। यहां के एक युवक ने दहेज के लिए मां-बाप और भाई पर प्रताड़ित करने और बंधक बनाकर मारपीट की शिकायत पुलिस से की है। युवक ने आरोप लगाया है कि मां-बाप और भाई उसे ससुराल से दहेज में एक लाख रुपये और फ्रिज की डिमांड करने के लिए दबाव बनाते हैं। इंकार करने पर उसे अगवा कर चारपाई में बांधकर जमकर पीटा गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कटियारी-चकिया गांव निवासी मेंहदी हसन सरायइनायत बाजार के पास एक आइसक्रीम फैक्ट्री में कर्मचारी है। तकरीबन साल भर पहले उसका विवाह हुआ है। शुक्रवार रात वह आइसक्रीम फैक्ट्री में ही था। आरोप है कि देर रात बाइक से उसका पिता और भाई आइसक्रीम फैक्ट्री पर पहुंचे। से जबरन बाइक पर बैठाकर घर ले आए। मां-बाप और भाई ने उसे चारपाई में रस्सी से बांध दिया। उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया गया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। मेहंदी का आरोप है कि मां-बाप और भाई ने उसे जलती माचिस की तीली से दागा भी है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उस पर दबाव बनाया गया कि वह अपने ससुरालियों से दहेज में एक लाख रुपये और फ्रिज की डिमांड करे। मेहंदी ने इंकार किया तो उसे कई घंटे तक प्रताड़ित किया गया। आखिर में उसने जान बचाने के लिए परिजनों की शर्त मानी। तब उसे छोड़ा गया। मुक्त होने के बाद वह पहले ससुराल फिर और बाद में सरायइनायत थाने पहुंचा तथा पुलिस को आपबीती सुनाई। उसने मां-बाप और भाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें