फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की पिस्टल से चली गोली, मिस्त्री घायल

Sun, 03 Dec 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
धूमनगंज में दुर्गा मंदिर के पास शनिवार शाम हिस्ट्रीशीटर विनोद बंगाली की पिस्टल से चली गोली अजय (35) के बाए हाथ में लग गई। अजय मिस्त्री है और उसे घायल हालत में उपचार के लिए काल्विन अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। थाना प्रभारी ने अजय के बयान के आधार पर हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


घायल अजय मिस्त्री है और वह लकड़ी की टाल पर बैठा था। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसके पास पड़ोस में रहने वाला विनोद बंगाली आया और बिना लाइसेंसी नई पिस्टल दिखाने लगा। उसी समय विनोद से हाथ से अचानक गोली चल गई, जो कि अजय के दाएं हाथ में लग गई। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। कुछ लोगों ने फोन करके 100 सेवा और एसओ धूमनगंज को बुला लिया। थाना प्रभारी नागेश सिंह का कहना है कि गोली हिस्ट्रीशीटर ने अवैश असलहा से चलाई है। गोली चलने के बाद से विनोद बंगाली फरार हो गया। पुलिस की ओर से विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए देर रात में कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें