फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के पिता और दो भाई को मारी गोली

Sun, 01 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार के करछना इलाके में शनिवार रात बारातियों के आगमन के दौरान सहूलियत की खातिर रास्ता दुरुस्त कर रहे दुलहन के पिता और भाई पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने बंदूक और तमंचे से फायरिंग की। हमले में दुल्हन के पिता और दो भाई छर्रे धंसने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने विरोधी पक्ष के एक व्यक्ति और उसके दो बेटों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गड़ैला गांव निवासी शेषमणि यादव की बेटी का कुछ दिन बाद ब्याह होना तय है। शनिवार रात करीब आठ बजे वह उस रास्ते की ठीक करा रहे थे जिससे बारात गांव आनी है। तभी उनके पड़ोसी रमाशंकर पांडेय ने विरोध करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। उसके बेटे मणिशंकर और रविशंकर भी आकर मारपीट करने लगे। शेषमणि के भी परिवार के लोग जुटे तो रमाशंकर के बेटों ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक और तमंचे से फायरिंग कर दी। गोलियां चलने पर लोग भागे लेकिन शेषमणि (50), उनका बेटा अमरेंद्र (18) और भतीजा दीपेंद्र (16) शरीर में छर्रे धंसने से जख्मी हो गए। फायरिंग के बाद हमलावर रमाशंकर और उसके दोनों पुत्र धमकियां देते भाग गए।

 घायल शेषमणि, उनके बेटे और भतीजे को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें शहर में सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात थाने में तहरीर दी गई तो पुलिस ने रमाशंकर और उसके दोनों बेटों के खिलाफ कातिलाना हमले की एफआईआर लिखी। पुलिस का कहना है कि छापे मारे गए लेकिन आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें