फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दो लाख रुपए की छिनैती

Tue, 16 Dec 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिविल लाइंस साइड में स्टेशन के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला का पर्स झपट्टा मारकर झीन लिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बदमाशों को दौड़ाया लेकिन सफलता नहीं मिली। कंट्रोल रूम की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। पुलिस ने तहरीर ले ली है। बैग में सवा लाख रुपए नकद, जेवर और जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन


कानपुर की रितिका जायसवाल का अपने पति से विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे वह जंक्शन पर उतरीं। वह हाईकोर्ट में अपने वकील से मिलने आ रही थीं। सिविल लाइंस साइड में साइकिल स्टैंड के पास खड़ी होकर एक रिक्शा बुक कर रही थीं। इसी बीच पल्सर बाइक सवार दो बदमाश आए और बैग को झपट्टा मारकर झीन लिया और भाग निकले। रितिका ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भागकर पहुंचे।

रितिका को परेशान हाल देखकर किसी ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। रितिका ने बताया कि बैग में सवा लाख रुपए, जेवर समेत लगभग दो लाख रुपए का सामान और जरूरी कागजात थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमरनाथ यादव ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें