फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजे में आए रेलवे ट्रैक पर बोल्डर रखने वाले

Sat, 11 Nov 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद मंडल के मिर्जापुर-इलाहाबाद रेलखंड पर वोल्डर एवं स्लीपर रख ट्रेन पलटाने की साजिश एवं रेल संपत्ति की चोरी में आरपीएफ नैनी/छिवकी ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चार लोगों में एक रेलकर्मी भी शामिल है। इन सभी की पेशी रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष की गई। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 दरअसल बीते कुछ माह के दौरान इलाहाबाद-मिर्जापुर रेल खंड पर ट्रैक पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा वोल्डर एवं स्लीपर रखने के मामले आए थे। समय रहते इन बोल्डर को हटाया न गया होता तो निश्चित ही वहां हादसा होना तय था। इसकी स्थानीय पुलिस और आरपीएफ द्वारा जांच की जा रही थी। इस बीच बृहस्पतिवार नौ नवंबर को को मांडा रोड स्टेशन के पास रेलवे अफसरों को सिग्नल फेल होने की खबर मिली। मौके पर आरपीएफ के उप निरीक्षक एसके राठी अन्य जवानों के साथ पहुंचे। यहां छानबीन करने के बाद ओम प्रकाश बिंद और सूरज कुमार निवासी मिर्जापुर को रिंच और रेलवे के तार काटकर चोरी कर ले जाते पकड़ा गया। दोनों अभियुक्त आरपीएफ नैनी को सौंप दिए गए।

आरपीएफ नैनी/छिवकी प्रभारी सीएस तोमर ने बताया कि पूछताछ पर दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह जिगना रेलवे स्टेशन पर गैंग नंबर 12 के गैंगमैन गणेश प्रसाद ने ही उन्हें चोरी करना सिखाया। दोनों की निशानदेही पर रेलकर्मी गणेश प्रसाद को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने भी स्वीकार किया वह रेलवे स्टेशन जिगना से सिग्नल का तार चोरी कर उसे जलाकर बरईबरी गांव जिला मिर्जापुर में कबाड़ी राममीलन को बेचा गया था। कबाड़ी की दुकान में छापामारी की गई तो वहां दस हजार कीमत का जला हुआ रेलवे केबिल बरामद हुआ। इस दौरान अभियुक्तों ने पूर्व में रेलवे ट्रैक पर बोल्डर रखने की भी घटना स्वीकार की। मौके पर विंध्याचल पुलिस को भी बुलाया गया। बाद में मुकदमा दर्ज कर चारों अभियुक्त रेलवे मजिस्ट्रेट के यहां पेश किए गए। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


‘पूछताछ के दौरान चारों अभियुक्तों ने कुछ माह पूर्व रेलवे ट्रैक पर वोल्डर रखने की बात कबूली है। आरपीएफ ने उन्हें रेल संपत्ति चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।’
विज्ञापन

डीके मौर्य, वरिष्ठ मंडल संरक्षा आयुक्त, इलाहाबाद मंडल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें