फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर में रखा बम फटा, किशोर घायल

Thu, 19 Jul 2018 02:06 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad - फोटो : allahabad
विज्ञापन
शिवकुटी स्थित रसूलाबाद घाट पर बुधवार सुबह बम फटने से 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ की दो उंगलियाें में गंभीर चोट आई। बम नए घाट पर निर्माणाधीन मंदिर परिसर में छिपाकर रखा गया था। खेलते-खेलते पहुंचे बच्चे ने इसे उठा लिया और इसी दौरान यह फट गया। बच्चे को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शिवकुटी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद स्थित नए गंगा घाट पर मंदिर निर्माणाधीन है। बुधवार दोपहर घाट के पास ही रहने वाले मनीष (13) पुत्र रणजीत खेलते-खेलते मंदिर परिसर में पहुंच गया। यहां उसकी नजर ईंट के नीचे छिपाकर रखे गए बम पर पड़ी। गेंद समझकर उसने बम उठा लिया और इसी दौरान यह फट गया। जोरदार धमाका हुआ तो आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होेंने देखा कि मनीष लहूलुहान हालत में पड़ा था। खबर पर परिवारवाले भी आ गए। मंदिर में बम फटने की सूचना मिली तो शिवकुटी थाने की पुलिस पहुंची। कुछ देर में सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा भी आ गए। जांच पड़ताल के दौरान मौके पर दो बम बरामद हुए। इस पर बम डिस्पोजल टीम को भी बुलवाया गया। टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और बम पानी में डालकर निष्क्रिय कराया। उधर, घायल मनीष को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उसके हाथ की दो उंगलियां में चोट आई है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद यही लग रहा है कि आसपास रहने वाले शरारती किस्म के युवकों ने मंदिर परिसर में बम छिपाकर रखा था। जो खेल के दौरान बच्चे के हाथ लग गया और बम फटने से वह घायल हो गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। शिवकुटी इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि मामले में विस्फोटक अधिनियम के अलावा अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें