फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ बमबाजी व फायरिंग से दहला नैनी 

Mon, 06 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नैनी जेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सेंट्रल जेल नैनी के नेहरू द्वार के पास इलाहाबाद-मिर्जापुर हाईवे पर रविवार शाम बाइक और कार सवार हमलावरों की ताबड़तोड़ बमबाजी व फायरिंग से समूचा नैनी इलाका दहल गया था। इस दौरान खरकौनी और गंजिया की तरफ से लोगों की आवाजाही बंद हो गई थी। वहीं लबे सड़क हुई वारदात के बाद अंबेडकर नगर व जेल के आसपास की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। पान की गुमटियां आदि बंद कर दुकानदार भाग निकले। 
विज्ञापन

बमों के धमाके और फायरिंग से आसपास के मोहल्ले में दहशत फैल गई थी। जेल परिसर के अंदर कालोनी में रहने वाले बंदी रक्षकों का परिवार भी सहम गया था। जेल की नई कॉलोनी के छतों से लोग घटनास्थल की तरफ का जायजा लेते देखे गए। नेहरू द्वार के आसपास पुलिस छावनी बन गई थी। वहीं कुछ देर तक घटना स्थल की तरफ से लोगों का आना जाना बंद हो गया था। वारदात जहां हुई वहां से जेल रोड पुलिस चौकी करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर है लेकिन वारदात को अंजाम देने वालों की पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। घटना के बाद देर शाम तक नेहरू द्वार के पास इलाहाबाद- मिर्जापुर मार्ग पर पुलिस वाहनों को रोक कर तलाशी लेती रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें