फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी रंजिश में दो गुटों में फायरिंग और पथराव

Tue, 13 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चफरी गांव में दो गुटों के बीच खूनी रंजिश में सोमवार सुबह फिर टकराव हो गया। फायरिंग और पथराव में सगे भाई-बहन जख्मी हो गए। खबर पाकर पुलिस फोर्स गांव पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने दो लोगों को शांति भंग के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


चफरी गांव में लगभग एक दशक से सैफ और आरिफ के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष के कई लोग फायरिंग के दौरान घायल हो चुके हैं। दो लोगों की गोली लगने से मौत भी हो चुकी है। दोनों पक्षों में तनाव बना रहता है। अक्सर उनके बीच झड़प होती रहती है। सोमवार सुबह दोनों पक्ष के लोग फिर आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से पथराव होने लगा। गोलियां भी चलीं तो खलबली मची। आरिफ और उनकी बहन जख्मी हो गए। आरिफ ने कहा कि उन दोनों को छर्रे धंसे हैं। हालांकि पुलिस ने गोली लगने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि पथराव में चोट पहुंची। पुलिस ने आरिफ समेत दो लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। गांव में पुलिस फोर्स निगरानी कर रही है।

हंडिया इलाके के किहुनी गांव में रविवार रात घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई। सिर में गोली धंसने से घायल युवक को शहर लाकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


किहुनी गांव निवासी रमाशंकर यादव के दोनों बेटे विनोद कुमार और मनोज कुमार रविवार रात एक कमरे में सो रहे थे। मनोज के मुताबिक रात करीब दो बजे धक्का देकर दरवाजा खोलने के बाद इसरार उर्फ पप्पू अंदर आया। उसने ही विनोद पर फायर कर दिया। विनोद (27) के सिर पर गोली धंसने के बाद वह भाग गया। घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया। छोटे भाई मनोज ने बताया कि एक महीने पहले इसरार ने उसे धमकी दी थी। मनोज का कहना है कि इसरार ने उसे समझकर ही विनोद पर फायर कर दिया था। पुलिस रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें