फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी ने पत्नी को जिंदा फूंका

Mon, 28 Sep 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (भीरपुर)। यमुनापार में करछना के अल्पी का पूरा गांव में एक नशेड़ी ने रविवार सुबह पत्नी को लाठी-डंडे से पीटक र लहूलुहान करने के बाद जिंदा फूंक दिया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने खुद ही आग लगा ली है लेकिन बच्चों से पूछताछ के बाद कलई खुलने लगी तो वह भाग निकला। बेटे की तहरीर पर करछना पुलिस मुकदमा लिखकर आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


करछना इलाके में कैथी गांव के अल्पी का पूरा निवासी राम मनोहर खेती करता है। वह नशेड़ी किस्म का है। सुबह वह शराब पीकर पहुंचा और पत्नी राजकुमारी(50) से झगड़ा करने लगा। उसने पत्नी के सिर पर डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। राजकुमारी जमीन पर गिर पड़ी तो राम मनोहर घर से मिट्टी का तेल लेकर आया और उस पर डालकर आग लगा दी। राजकुमारी की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक उसकी सांस थम चुकी थी।

 गांव वालों ने राममनोहर से घटना के बारे में पूछा तो वह इसे आत्मदाह का रूप देने लगा। इस बीच वहां मौजूद सबसे छोटी बेटी सरस्वती ने रोते हुए बताया कि पिता ने ही मां को मारने के बाद आग लगा दी है। यह सुनते ही राममनोहर भाग निकला। जानकारी होने पर राजकुमारी के दोनों बेटे भी बाजार से आ गए। मां का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल था। बेटे सुख सागर पटेल की तहरीर पर करछना पुलिस ने आरोपी राम मनोहर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ करछना संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें