फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आया मासूम, मौत

Sun, 03 Dec 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
जंघई के मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना बाजार में बाइक सवार बोलेरो से गलत दिशा से ओवरटेक करते समय मासूम बालक को रौंद दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे उपचार के लिए मछलीशहर चिकित्सालय ले गए। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने जौनपुर रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गोधना बाजार में घर के सामने खेल रहे निखिल (7 ) पुत्र अमित सोनी को गलत दिशा से पास लेने के चक्कर में बाइक सवार युवक रौंदते हुए आगे नियंत्रण खोकर गिर पड़ा। ममला गंभीर देख बाइक सवार तीनों युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। परिजन निखिल को लेकर मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होते देख डाक्टरों ने जौनपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर वापस लौट आए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर आशीष सिंह पुत्र तीर्थराम सिंह निवासी चिताव के खिलाफ मुकदमा कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें