फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर शॉप में लूट, दो लोग पकड़े गए

Wed, 26 Aug 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कर्नलगंज इलाके में मंगलवार दोपहर आनंद भवन के पास बीयर की दुकान में दो लोगों ने मुफ्त बीयर के चक्कर में सेल्समैन से मारपीट की फिर साढ़े सात हजार रुपये और बीयर केन लूट ली। कंट्रोल रूम से खबर पाकर सक्रिय पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


राजरूपपुर इलाके में रहने वाले प्रभात सिंह की बीयर शॉप आनंद भवन के निकट है। मंगलवार दोपहर दो लोग वहां आए और सेल्समैन विवेक सिंह को धमकी देकर बीयर की केन मांगने लगे। विवेक ने बिना पैसे मिले बिना बीयर केन देने से इनकार किया तो उसकी पिटाई कर दोनों लोगों ने साढे़ सात हजार रुपये लूट लिए। बीयर की केन भी हथिया ली। सेल्समैन से फोन पर सूचना मिलते ही शॉप मालिक प्रभात सिंह ने 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को खबर दी तो कुछ ही मिनटों में पुलिस वैन वहां पहुंच गई।

पुलिस ने दुकान के पास ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की गई। पता चला कि उनमें एक कल्लू यादव और दूसरा सूरज गोस्वामी है। सेल्समैन विवेक ने बताया कि वे दोनों पहले भी कई बार उसे धमकाकर मुफ्त में बीयर की केन ले चुके हैं। विरोध पर गोली मारने की धमकी देते हैं। आज भी वे नशे में आए तो उसने शॉप मालिक को फोन से खबर दी। प्रभात ने पुलिस को लूट और धमकी की तहरीर दी है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि लूटपाट के आरोपियों को पकड़ा गया है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें