फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम काटने में नाकाम चोरों ने लगा दी आग

Tue, 23 Dec 2014 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 बदमाशों ने सोमवार रात हंडिया इलाके के सदरेपुर गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा परिसर में लगे एटीएम बूथ पर धावा बोला। चोरों ने शटर का ताला तोड़ डाला मगर गैस कटर से एटीएम को काटने में नाकाम रहे। सायरन बजने लगा तो बौखलाहट में बदमाश एटीएम पर जलती बोरियां डालकर भाग गए। सायरन की आवाज पर जगे गांव वालों ने एटीएम में जाकर आग बुझाई लेकिन इतनी देर में मशीन काफी जल गई। सुबह खबर पाकर हंडिया पुलिस के साथ बैंक अधिकारी भी पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने भी जांच की मगर अपराधियों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


सदरेपुर गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा के ही परिसर में एटीएम भी लगा है। यह एटीएम रात दस से सुबह छह बजे तक बंद रहता है। दिन में गार्ड की ड्यूटी रहती हैं लेकिन रात में शटर बंद होने के बाद कोई सुरक्षा नहीं रहती। सोमवार रात करीब दो बजे बदमाशों ने लाखों रुपये लूटने के इरादे से एटीएम बूथ पर धावा बोल दिया। गैस कटर से शटर में लगे दोनों ताले तोड़े। फिर एटीएम काटने लगे। मगर छेड़छाड़ होने पर एटीएम का सायरन बजने लगा। काफी कोशिश के बावजूद एटीएम काटने में नाकाम अपराधियों ने उस पर प्लास्टिक की बोरियां जलाकर डाल दीं। इस बीच सायरन की आवाज से गांव वाले जग गए। बदमाशों ने एटीएम बूथ में घुसने से पहले पड़ोसी रामलाल यादव और  श्यामलाल यादव के घर और दुकान में कुंडी लगा दी थी। कुछ लोग अपने घरों से निकलकर एटीएम की ओर बढ़े तो घबराकर बदमाश भाग गए। फिर खबर पाकर हंडिया थाने की पुलिस पहुंची। फील्ड यूनिट प्रभारी प्रेम भारती को भी वहां बुलाया गया। पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी की फुटेज हासिल की है जिससे चोरों के बारे में सुराग लगने की उम्मीद है। शहर से पहुंचे बैंक अफसरों ने बताया कि जलने से एटीएम को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें