फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशरफ की गिरफ्तारी को अतीक अहमद के घर दबिश

Fri, 28 Jul 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
atiq ahmed
विज्ञापन
पूर्व विधायक अशरफ की तलाश में पुलिस ने देर रात चकिया स्थित अतीक अहमद और अशरफ के घर दबिश दी। झलवा में दो और स्थानों पर भी उसके ठहरने की खबर पर दबिश दी गई लेकिन अशरफ नहीं मिला। अतीक और अशरफ दोनों भाइयों के घर एक ही परिसर में हैं। पुलिस को आशंका थी कि अशरफ अतीक के घर में हो सकता है। चारो जगहों पर पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। अगले सप्ताह अशरफ के घर की चल और अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश लेने के लिए पुलिस अदालत में पैरवी करेगी।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर धारा 82 के तहत कुर्की से पूर्व का आदेश चस्पा करने के साथ साथ मुनादी कराई गई थी। आसपास के लोगों को इस मुनादी के जरिए बता दिया है कि पूर्व विधायक अशरफ फरार है। जिसको अदालत में पेश करने के लिए के जमानती और गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस सोमवार को अशरफ की चल और अचल संपत्ति कुर्क करने को अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आवेदन करेगी। सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र ने बताया कि इसके लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

पिछले साल 20 मार्च को थाना धूमनगंज के झलवा में नरेंद्र कुशवाहा और उसकी मां जय श्री उर्फ सूरज कली पर फायरिंग और जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना में नरेंद्र कुशवाहा को गोली लगी थी। थाने में  सूरज कली की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें माफिया अतीक अहमद और कपिल देव सहित कई को नामजद कराया गया था। जिसमें शिफ्ट डिजायर कार में बैठे अशरफ समेत पांच और लोगों का एफआईआर में हवाला  था। पूर्व विधायक अशरफ के फरार होने के कारण उनको वारंट तामील नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें