फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मुसाफिरों पर काल बनकर गुजरी कालका

Mon, 18 Jul 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पांच यात्री कालका से कटे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद के मांडा रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम पौने आठ बजे अप लाइन पर आ रही भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के यात्री इंजन से धुआं उठते देख ट्रेन से कूद गए। कूदे यात्री रेलवे लाइन पार दूसरी तरफ प्लेटफार्म की ओर भाग रहे थे तभी डाउन ट्रैक पर कालका मेल आ गई जिसकी चपेट में आकर एक महिला समेत चार मुसाफिरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मची भगदड़ में आधा दर्जन लोगों के जख्मी होने की सूचना है। इससे स्टेशन पर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। अफरातफरी के बीच रोते-कलपते लोग अपनों को खोज रहे थे। खून से लथपथ शवों को देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई। सूचना पाकर रेलवे, पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


रविवार को पटना से भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस छिवकी आ रही थी। तभी मांडा रोड रेलवे स्टेशन के करीब ट्रेन से एक जानवर कट गया। ट्रेन में बैठे यात्रियों को झटका महसूस हुआ। हादसे के बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की तो इंजन से धुआं उठने लगा। यह देखकर ट्रेन के यात्री दहशत में आ गए। मांडा रोड स्टेशन पर ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई तो मुसाफिर ट्रेन के दोनों तरफ कूदने लगे।

इस आपाधापी में जो यात्री ट्रेन के दाहिनी तरफ रेलवे ट्रैक की तरफ कूदे वे भागकर दूसरे छोर के प्लेटफार्म पर पहुंचने के प्रयास में थे तभी इलाहाबाद की ओर से डाउन ट्रैक पर कालका मेल आ गई। तेज रफ्तार ट्रेन को देखकर भगदड़ मच गई। कुछ यात्री तो भागकर प्लेटफार्म पर पहुंच चुके थे लेकिन एक महिला समेत चार लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कालका मेल के गुजरनेे के बाद मांडा रोड स्टेशन का नजारा ही बदल गया। चारों तरफ  चीख-पुकार मची थी। रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ शवों को कई टुकड़ों में देखकर लोग सिहर उठे। यह मंजर देख लोगों की आंखों से आंसू निकल आए। अफरातफरी के बीच लोग अपनों की तलाश में लगे थे।
विज्ञापन


तत्काल हादसे की सूचना रेलवे अफसरों को दी गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर मांडा पुलिस के साथ सीओ मेजा जितेंद्र दुबे, एसडीएम आशीष मिश्र मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे को लेकर रेलवे ट्रैक से हटाया गया। कुछ देर में एसपी यमुनापार अशोक कुमार राय आसपास के थानों की फोर्स और चिकित्सकों की टीम, एंबुलेंस लेकर स्टेशन पर पहुंचे।  मृतकों में एक महिला बंसती देवी(32) पत्नी रविंद्र कुमार निवासी भगौतीपुर करमौर, पटना बिहार की शिनाख्त पति और भतीजे ने की। पत्नी की मौत से बीमार रविंद्र का रोकर बुरा हाल था। खबर लिखे जाने तक तीन पुरुष मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें