फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बैग-अटैची के साथ दो चोर गिरफ्तार

Mon, 18 Apr 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रेलवे पुलिस ने जंक्शन पर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर ट्रेनों में चोरी-छिनैती का माल बरामद किया है। एक बदमाश के कब्जे से ट्रेन में महिला से छीना गया पर्स मिला जबकि दूसरे चोर के पास अटैची मिली, जो उसने ट्रेन से चुराई थी। दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जीआरपी और आरपीएफ ने जंक्शन पर चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर दो संदिग्ध लोगों को घेरा तो वे भागने लगे। उनमें एक व्यक्ति को पकड़ लिया जबकि दूसरा बदमाश आरपीएफ के हेडकांस्टेबल अखिलेश सिंह के हाथ में दांत काटकर भाग गया। गिरफ्तार किया गया बदमाश ज्ञानचंद्र फतेहपुर में सुल्तानपुर के नौबस्ता गांव का रहने वाला है। उसके पास एक लेडीज पर्स मिला जिसमें 10 हजार रुपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और पहचान पत्र था।

इंस्पेक्टर जीआरपी मनोज सिंह के मुताबिक, पूछताछ में ज्ञानचंद्र ने कुबूला कि उसने यह पर्स शुक्रवार रात प्रयागराज एक्सप्रेस में खिड़की के पास बैठी महिला के हाथ से तब छीना जब ट्रेन चली ही थी। यह पर्स नोएडा में विजय नगर इलाके के प्रताप बिहार में रहने वाली आरजू का है। पुलिस ने उन्हें सूचना दे दी है। ज्ञानचंद्र ने पिछले दिनों गुवाहाटी एक्सप्रेस, महाबोधी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में चोरी-छिनैती का गुनाह कुबूला।
विज्ञापन


इसी तरह, जीआरपी के उपनिरीक्षक विनोद कुमार मलिक ने प्लेटफार्म नंबर 4-6 पर चेकिंग के दौरान एक युवक को ट्राली बैग लेकर जाते देखा। शक होने पर उसे रोकने की कोशिश की गई तो वह भागने लगा। उसे घेरकर दबोच लिया गया। उसके पास अटैची के साथ ही एक हजार रुपये भी बरामद हुए। उसने अपना नाम गौतम कुमार और पता जनपद भोजपुर बिहार बताया। उसने स्वीकारा कि यह बैग उसने एक ट्रेन में चुराया था लेकिन वह ट्रेन का नाम नहीं बता सका। चार दिन पहले भी उसने महाबोधी एक्सप्रेस में एक यात्री का बैग छीन लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें