फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से मिलने हवाई जहाज से बंगलरू पहुंच गई छात्रा

Wed, 04 Jan 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कर्नलगंज से पिछले दिनों घर जाने के लिए निकली छात्रा हवाई जहाज से बंगलरू प्रेमी के पास पहुंच गई। परेशान घरवालों ने कर्नलगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। कर्नलगंज पुलिस जांच में जुटी तो सच्चाई सामने आ गई। प्रेमी पर दबाव बनाने के बाद छात्रा सकुशल घर आ गई। इंस्पेक्टर कर्नलगंज के मुताबिक छात्रा के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कर्नलगंज इलाके में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा कुछ दिन पहले गांव फूलपुर जाने के लिए निकली। छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। कर्नलगंज पुलिस अपहरण का मुकदमा लिखकर छात्रा की खोजबीन में लगी थी। जांच के दौरान पुलिस को छात्रा के मोबाइल की अंतिम लोकेशन भदोही जनपद में मिली थी। इस दौरान छात्रा का मोबाइल भी बंद रहा।

पूछताछ के दौरान छात्रा को उसके प्रेमी का नंबर मिल गया। पुलिस ने प्रेमी से बात की तो वह पहले छात्रा के उसके पास होने की बात से इंकार करता रहा। पुलिस के पूछताछ में वह फंसने लगा तो छात्रा से बात कराई। छात्रा ने अपहरण का भी ड्रामा किया। लेकिन तब उनकी सच्चाई खुल चुकी थी। घरवाले छात्रा को सकुशल लेकर वापस घर आ गए। इंस्पेक्टर मनोज तिवारी ने बताया कि छात्रा प्रेमी के पास बंगलरू चली गई थी। वे रिश्तेदार हैं और एक दूसरे को पहले से जानते थे। छात्रा बालिग है। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें