फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लापुर हत्याकांड: अरविंद को मारी गईं नौ गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 27 Nov 2026 05:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : अल्लापुर में अरविंद भारतीया की हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वारदात की भयावहता सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने उन्हें नौ गोलियां मारी थीं। इनमें पांच चेहरे, तीन कंधे और एक पीठ पर लगी। आठ गोलियां शरीर के आर-पार हो गईं, जबकि एक गोली सीने में फंसी मिली, जिसे पोस्टमार्टम के दौरान निकाला गया।

विज्ञापन
अरविंद भारतीया। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लापुर में अरविंद भारतीया की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अहम जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, अरविंद की मौत नौ गोलियां लगने से हुई थी। हमलावरों ने उनके चेहरे, कंधे और पीठ को निशाना बनाया था। पोस्टमार्टम के दौरान सीने में फंसी एक गोली भी बरामद हुई।

सूत्रों के अनुसार, अरविंद के चेहरे पर पांच, कंधे पर तीन और पीठ पर एक गोली लगी थी। इनमें से आठ गोलियां शरीर के आर-पार हो गई थीं, जबकि एक गोली सीने में फंसी मिली। पोस्टमार्टम के दौरान इस गोली को निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए इन तथ्यों से हत्या की वारदात की गंभीरता का पता चलता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम को तड़तड़ाईं थीं गोलियां

अल्लापुर में बृहस्पतिवार शाम लगभग छह बजे एक सैलून में घुसकर हिस्ट्रीशीटर साजन मेहता हत्याकांड के मुख्य गवाह अरविंद भारतीया (30) पुत्र किसुन लाल की दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना अरविंद के घर से लगभग 200 मीटर दूर यूको बैंक तिराहे के पास एक सैलून में हुई।

अरविंद अपनी मौसी के घर तिलक समारोह में जाने के लिए सेविंग कराने पहुंचा था। घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि जब वह सेविंग के लिए कुर्सी पर बैठा, उसके कुछ ही देर बाद टोपी पहने तीन युवक गमछे से मुंह ढककर सैलून पहुंचे। नाई को बगल कर पहली गोली अरविंद के सिर के बीच में मारी।

पहली गोली चलते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। इसी बीच अन्य दो आरोपियों ने भी गोली चला दी। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों के मुताबिक, गोली मारने के बाद सैलून के बाहर खड़ी लगभग दस से 15 बाइक सवार भी वहां से भाग गए। लोगों ने अरविंद को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर बच्चा पासी पर साजिश रचने का आरोप

अरविंद भारतीया की हत्या के मामले में उसके भाई राजीव भारतीया ने हिस्ट्रीशीटर और पूर्व पार्षद बच्चा पासी पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। उसने बच्चा पासी समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या कराने की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें