अलोपीबाग इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर सिटी बस में एक महिला के कान का टाप्स नोचकर बदमाश चलती बस से कूदकर भाग निकला। कान फटने से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया।
अलोपीबाग में रहने वाली ममता सोनकर बृहस्पतिवार को प्रीतम नगर में अपने मायके के लिए रवाना हुई थीं। वह दोपहर में अलोपीबाग में ही त्रिवेणीपुरम झूंसी हैप्पी होम बमरौली जाने वाली सिटी बस में बैठीं।
बस चली तभी दरवाजे पर खड़ा एक युवक ने अचानक उनके कान पर झपट्टा मारकर सोने का टॉप्स खींचा। पलक झपकते ही वह बस से कूदकर भाग गया। ममता के चीखने पर लोगों को पता चला लेकिन इतनी देर में उचक्का ओझल हो चुका था। टॉप्स खींचने से ममता का कान फट गया जिससे खून बह रहा था। उन्हें पास के निची चिकित्सालय में ले जाया गया।