शहर के रसूलाबाद बूचड़खाना के बाइक मिस्त्री मो. आमिर (20) की हत्या के बाद बदमाशों ने लाश को ठिकाने लगाने के इरादे से नवाबगंज के खंदरौली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर फें क दिया। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने शव को देखा तो नवाबगंज पुलिस को सूचना दी। रेलवे ट्रैक आमिर का खून से लथपथ शव पड़ा था, लेकिन सिर शरीर से अलग कुछ दूर पर पड़ा था। कुछ देर बाद पता चला कि उसका मोबाइल नए यमुना पुल के नीचे क्षतिग्रस्त पड़ा है। खोजबीन करते हुए घरवाले नवाबगंज थाने पहुंचे तो शव की शिनाख्त हो सकी। परिजनों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात मोबाइल से फोन आने के बाद निकला था। हालांकि घरवालों ने किसी से दुश्मनी से इंकार किया है। ऐसे में आशंका है कि उसकी हत्या आशनाई के फेर में हुई है। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाकर बदमाशों की खोजबीन में लगी है।
तेलियरगंज में रसूलाबाद बूचड़खाना के मो.अकील ऑटो चालक हैं। उनक ा सबसे बड़ा बेटा मो.आमिर बाइक मैकेनिक था। वह तेलियरगंज स्टेट बैंक के सामने स्थित एक बाइक की दुकान पर काम करता था। रोज की तरह बृहस्पतिवार शाम वह दुकान बंद कर घर पहुंचा। साढ़े बजे खाना खाने के बाद रोजाना की तरह घर से बाहर निकला। तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह फोन पर बात करते हुए निकल गया। काफी देर बाद वह घर वापस नहीं आया पिता ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। उसने बताया कि वह चौक में है। कुछ देर में वापस आ रहा है, लेकिन घर नहीं पहुंचा। रात भर पिता बेटे के न आने से बेचैन रहे। सुबह खोजबीन को निकले तो पता चला कि कीडगंज इलाके में नए यमुना पुल के नीचे उसका टूटा हुआ मोबाइल पड़ा है। मोबाइल मिलने के बाद परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हो गए।
परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो पता चला कि नवाबगंज इलाके में एक युवक का शव मिला है। अकील नवाबगंज पहुंचे तो शव देखकर वह बिलख पड़े। उन्होंने रोते हुए बताया कि शव उनके बेटे का है। शिनाख्त के बाद नवाबगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मो.अकील ने बताया कि उनके बेटे आमिर का न तो किसी से विवाद था और न उसकी किसी दुश्मनी है। बदमाशों ने आमिर को फोन कर बुलाया और हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए शहर से 30 किलोमीटर दूर नवाबगंज इलाके में फेंक दिया। शव को रेलवे ट्रैक के बीच में रखकर बदमाशों ने इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया था। आमिर को पीटकर अधमरा करने के बाद किसी धारदार हथियार से काटा गया था।
उसका सिर धड़ से कुछ दूर पर मिला है। वहीं दाहिना हाथ गायब है। जिस बेरहमी से बाइक मैकेनिक का कत्ल हुआ है, आशंका है कि आमिर का किसी लड़की से प्रेम प्रपंच चल रहा था। जिसके चक्कर में उसका कत्ल हुआ है। आमिर के मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली है। आमिर की मौत से घरवालों का रोकर बुरा हाल है। एसओ नवाबगंज दीपक पांडेय ने बताया कि हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर लाकर फेंका गया है। आमिर के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। जिससे हत्यारोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।