फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल पर चढ़े संविदाकर्मी की करंट से मौत, दो के खिलाफ मुकदमा

Fri, 19 Feb 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फू लपुर के सोनार गांव में फ्यूज जोड़ने बिजली के पोल पर चढ़े संविदा बिजलीकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। फ्यूज जोड़ते समय बिजलीकर्मी करंट की चपेट में आ गया और झटका खाकर पोल से नीचे गिर पड़ा था। बिजलीकर्मी की मौत से गांव में अफरा-तफरी मच गई। फूलपुर पुलिस ने शाम को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन सूचना के बाद बिजली विभाग के  अफसरों के न पहुंचने से लोगों में खासा आक्रोश है। 
विज्ञापन


फूलपुर के चमरूपुर नंदौर गांव का दिलीप सिंह (35) बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी था। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे वह सूचना पर पड़ोस के गांव में फ्यूज जोड़ने गया था। पोल पर चढ़कर फ्यूज जोड़ रहा था, तभी करंट के  झटके से जमीन पर आ गया। दिलीप जमीन पर गिरा तो खलबली मच गई। आसपास के लोग पहुंचे तो वह दम तोड़ चुका था। मृतक के भाई का आरोप था कि बिजली विभाग के दिनेश शुक्ला और महेंद्र तिवारी ने उसे फोनकर फ्यूज जोड़ने के लिए भेजा था। सुबह दस बजे की घटना के बाद भी घंटों तक बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बात को लेकर लोगों में खासा आक्रोश था।

 तीन बजे फूलपुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तहरीर पर महेंद्र तिवारी और दिनेश शुक्ला के खिलाफ मुकदमा लिख लिया। वहीं फूलपुर एसडीओ का कहना था कि मृतक उनके यहां का संविदा कर्मचारी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें