फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद युवती को ट्रेन के आगे फेंका, पैर कटे

Fri, 04 Nov 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शिवकुटी इलाके में युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रेन के सामने फेंकने का मामला सामने आया है। ट्रेन की चपेट में आने से युवती के दोनों पैर कट गए। लहूलुहान हालत में युवती के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवती को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद होश में आने पर युवती ने अपने साथ हुए दर्दनाक वाकये की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार रात युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शिवकुटी पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा इलाके की एक युवती 19 सितंबर को दवा लेने बेली अस्पताल आई थी। आरोप है कि यहां युवती को उसके पड़ोसी गांव का विकास कुमार मिल गया। विकास की युवती से पहले से जान-पहचान थी। प्रतियोगी छात्र विकास युवती को बहाने से मेंहदौरी स्थित किराए के कमरे पर ले गया। युवती के मुताबिक अनजाने में उसे नशे की गोलियां खिलाकर विकास ने रेप किया। इसके बाद उसे गाड़ी से लेकर महावीर पुरी के पास आया। आरोपी युवती को बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंक कर भाग निकला। ट्रेन की चपेट में आने से युवती के पैर कट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर शिवकुटी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती अचेत थी। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।   उसके पास मिले कागजात के आधार पर घरवालों को खबर दी गई। इलाज के बाद होश में आने पर युवती ने पूरी कहानी बताई तो बुधवार को युवती के पिता ने शिवकुटी थाने में तहरीर दी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी युवती का परिचित है और उसी इलाके का रहने वाला है। उनके रिश्ते की बात भी घरवालों ने की थी। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में अनबन हो गई। 19 सितंबर को दोपहर युवती के रेलवे ट्रैक पर घायल पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। फिलहाल एसआरएन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। एसओ शिवकुटी अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि घटना के समय प्रारंभिक जांच में रेप और रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने जैसी बात सामने नहीं आई थी। युवती लहूलुहान अचेत हालत में रेलवे लाइन के बगल मिली थी। पीड़िता पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें