फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने भाभी को मारी गोली, हालत नाजुक 

Fri, 04 Nov 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आपराधिक मामला दर्ज होने की संभावना - फोटो : facebook/jamie gilt
विज्ञापन
शहर से सटे नैनी इलाके में गुरुवार देररात जमीन के झगड़े में देवर ने भाभी को गोली मार दी। गोली चलने के बाद मोहल्ले में खलबली मच गई। हमलावर मौके से भाग निकला। आसपास के लोग पहुंचे तो युवती खून से लथपथ तड़प रही थी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर एसआरएन आए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। 
विज्ञापन


नैनी के मोहब्बतगंज इलाके के रहने वाले दिनेश कुमार का अपने छोटे भाई विनोद कुमार से पुश्तैनी जमीन में हिस्से को लेकर विवाद  चल रहा है। कई बार दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका है। मामला नैनी थाने तक भी गया लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

गुरुवार रात एक बार फिर विनोद और दिनेश के बीच कहासुनी होने लगी। झगड़े के दौरान दिनेश की पत्नी शिमला (32) भी आ गई। भाभी को बीच में बोलते देख विनोद भड़क गया। वह घर के अंदर से तमंचा लेकर शिमला की तरफ दौड़ा। शिमला घर की ओर भागी तो विनोद ने पीछे से फायर कर दिया। गोली शिमला के पीठ में लगी और छाती को चीरते हुए आरपार हो गई। गोली चलने के बाद अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना नैनी पुलिस को दी गई लेकिन सूचना के काफी देर बाद नैनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें