लखनऊ में तैनात अपर जिलाधिकारी ब्रिज बिहारी पांडेय की लाइसेंसी रिवॉल्वर उनके गोविंदपुर स्थित घर से चोरी हो गई। घर के लोग सोए थे तभी चोर अंदर घुसे और रिवॉल्वर, अंगूठी, सोने का कंगन उठा ले गए। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। सूचना शिवकुटी पुलिस को दी। मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फील्ड को बुलाया गया। खोजी कुत्ता घर में टहलता रहा। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच में जुटी है।
पीसीएस अफसर ब्रिज बिहारी पांडेय का परिवार शिवकुटी के गोविंदपुर इलाके में रहता है। सुबह अपर जिलाधिकारी की पत्नी ने पुलिस को घर में चोरी की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि रिवॉल्वर और जेवर चोरी गए हैं। असलहा चोरी जाने का गंभीर मामला देख तत्काल फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। सीओ, एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि बीबी पांडेय के पास रिवॉल्वर और बंदूक का लाइसेंस है। बंदूक लखनऊ में रखी है जबकि रिवॉल्वर यहां थी। इंस्पेक्टर शिवकुटी पान सिंह के मुताबिक घरवालों के रहते हुए भी चोर रिवॉल्वर और जेवर उठा ले गए। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।