फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने रौंदा, पत्नी मरी, पति और दो बच्चे जख्मी

Sun, 29 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार के कौंधियारा इलाके में शनिवार दोपहर बाइक सवार दंपति और उनके दो बच्चे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर के नीचे आने से पत्नी की मौत हो गई जबकि पति और दो बच्चों को गंभीर हालत में शहर के एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया। पत्नी दोनों बच्चों और पति के साथ मायके जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कौंधियारा कस्बे का रमेश पांडेय मुंबई में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत है। वह होली पर घर लौटा तब से यहीं है। परिवार में पत्नी शांतिना (29) और दो बच्चे शिवा (11) और शिवानी (04) है। शनिवार शाम शांतिना को जसरा में पांडर स्थित अपने मायके जाकर मंदिर में पूजा करनी थी। दोपहर करीब बारह बजे पति रमेश बाइक पर पत्नी शांतिना और दो बच्चों को बैठाकर जसरा के लिए रवाना हुआ। सड़वा मोड़ पुलिस बूथ के पास रमेश ने बाइक रीवा रोड पर मोड़ी तभी गौहनिया से मवैया जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वे चारों सड़क पर गिरकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। पहिए के नीचे आने से शांतिना की मौत हो गई जबकि रमेश और दोनों बच्चों को गहरी चोट पहुंची। राहगीरों के साथ ही ग्रामीण वहां जुट गए। पुलिस भी आ गई। पुलिस ने गंभीर घायल रमेश और उसके दोनों बच्चों को शहर में एसआरएन अस्पताल भेजा। ट्रैक्टर कब्जे में लेकर ड्राइवर को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें