फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के बाहर भिड़े छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा सेंटर के बाहर भिड़े छात्र, मारपीट
विज्ञापन

0 एक नामजद समेत बीस अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
इलाहाबाद। आईईआरटी परिसर के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़ गए। छात्रों ने परिसर के भीतर भी तोड़फोड़ की। संस्थान के नुरमेश भारतीया की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि मंगलवार को परीक्षा के दौरान नकल करने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

छात्रों का एक गुट केंद्र में तैनात एक शिक्षक से नाराज हो गया। इस पर दूसरा गुट उसका बचाव करने लगा। इस पर दोनों गुट के छात्र आमने-सामने आ गए। शाम पांच बजे परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों गेट के बाहर भिड़ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो र्गई। उपद्रवी छात्रों ने करीब आधे घंटे तक वहां जमकर उत्पात मचाया। परिसर के भीतर भी काफी तोड़फोड़ हुई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक उपद्रवी छात्र वहां से भाग चुके थे। कर्नलगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर चंदन वैश्य पुत्र प्रकाशचंद्र समेत बीस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें