फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां से प्रताड़ित युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान
विज्ञापन


फैब्रिकेशन कारखाने में फांसी पर लटका मिला
मीरापुर में ललिता देवी मंदिर के पास घटना

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। अतरसुइया के मीरापुर में बुधवार शाम युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। ससुरालवालों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मीरापुर में रहने वाला सागर केसरी पुत्र राजेश केसरी पिता के फैब्रिकेशन के काम को देखता था। ललिता देवी मंदिर के पास ही उसका कारखाना था जहां लोहे के दरवाजे, खिड़कियां व अन्य सामान बनाए जाने का काम होता था। बुधवार शाम 7.30 बजे के करीब उसका शव कारखाने में ही फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल के दौरान कारखाने के बाहर लगे बोर्ड में चॉक से लिखा मिला कि ‘मैं सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठा रहा हूं’। खबर मिली तो पत्नी शिवानी भी दो साल के बेटे को लेकर पहुंच गई। पति का शव देखकर वह बिलखने लगी। पुलिस जांच पड़ताल कर ही रही थी कि तभी ससुरालवाले भी पहुंच गए। उन्होंने भी आरोप लगाया कि सौतेली मां रोशन की प्रताड़ना से तंग आकर ही सागर ने जान दी। अतरसुइया इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि ससुरालवालों की ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। सौतेली मां को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें