फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
अतीक के गुर्गों की तलाश में कौशांबी में छापेमारी
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस ने कई लोगों से की पूछताछ
प्रयागराज। देवरिया जेल में व्यवसायी और प्रापर्टी डीलर मोहित जायसवाल को देवरिया जेल में पीटे जाने के मामले में लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार को कौशांबी के पूरामुफ्ती और चायल समेत कई इलाकों में दबिश दी। इस मामले में पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कौशांबी में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

व्यवसायी मोहित जायसवाल की पिटाई के मामले में अतीक के बेटे उमर और शादी फैजुल्ला समेत कई लोग नामजद किए गए हैं। कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लखनऊ पुलिस ने पहले प्रयागराज के करेली, खुल्दाबाद और धूमनगंज इलाकों में दबिश दे चुकी है। गुरुवार की रात और शुक्रवार को पूरामुफ्ती, पिपरी और चायल के कई इलाकों में दबिश दी गई। हालांकि पुलिस को कुछ मिला नहीं। टीम ने कई लोगों से पूछताछ की और कुछ मोबाइल नंबर भी लिए हैं। घटना के बाद से ही पुलिस अतीक के गुर्गों की तलाश में दबिश दे रही है लेकिन सभी घर छोड़कर फरार हैं। कुछ के परिजन मिले हैं जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ा गया है। कौशांबी पुलिस ने कई जगह खोजबीन की है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में मुख्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद कुछ और लोगों को नामजद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें