फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूले में सो रहे मासूम की गर्दन रस्सी में फंसी, मौत

Sat, 27 Apr 2019 01:57 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
hang
विज्ञापन
 थाना बन्नादेवी क्षेत्र में शुक्रवार को झूले में सो रहे छह माह के मासूम की गर्दन रस्सी के फंदे में अटक गई। करीब एक घंटे तक माता-पिता इस बात से बेखबर रहे। जब उन्होंने बच्चे को देखा तो फंदे में झूलता नजर आया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


अमित कुमार निवासी गांव एलमपुर घड़िया थाना बन्नादेवी का छह माह का बेटा आयुष था। शुक्रवार को अमित घर की ऊपरी मंजिल पर आयुष को झूले में सुलाकर खुद नीचे आकर काम में व्यस्त हो गए। थोड़ी देर बाद मासूम जाग गया और झूले पर खेलने लगा। उसकी गर्दन रस्सी के फंदे में फंस गई, जिससे वह छटपटा गया। करीब एक घंटे बाद परिजन बच्चे को देखने ऊपर गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
 
उन्होंने देखा कि आयुष रस्सी के फंदे पर झूल रहा था। परिजन मासूम को अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर से पूरे परिवार में गम का माहौल है। बच्चे की मां रेखा ने बच्चे की मौत का इल्जाम अपनी जेठानी पर लगाया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें