फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पति ने निगम के जेई को धमकाया, की धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद पति ने निगम के जेई को धमकाया, की धक्कामुक्की
विज्ञापन

- शिवकुटी पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर, कल से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
- जिलाधिकारी और नगर आयुक्त से की लिखित शिकायत, कार्रवाई की उठाई मांग
इलाहाबाद।
सलोरी से नवनिर्वाचित महिला पार्षद के पति ने बुधवार को निरीक्षण करने गए नगर निगम के जेई के साथ धक्कामुक्की कर गालियां दीं। प्रतिरोध करने पर जेई को जान से मारने की धमकी भी दी गई। यह आरोप लगाते हुए जेई ने शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अफसर एसोसिएशन ने 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
नगर निगम, जलकल विभाग आफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएल यादव और सचिव राजीव कुमार राठी ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को दी है। ज्ञापन में आरोपी पार्षद पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। भुक्तभोगी जेई शिव कुमार सरोज के मुताबिक वह बुधवार सुबह सलोरी इलाके में चल रहे विकास कार्यों का सत्यापन करने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अचानक वहां कई साथियों के साथ पहुंचे पार्षद पति विनोद कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना उन्हें गालियां देने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाते उनके साथ धक्कामुक्की की गई। वह खतरा देख जान बचाकर भागे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। वहां से वह सीधे शिवकुटी थाने गए लेकिन थानाध्यक्ष ने तहरीर तो ली लेकिन एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच कार्यालय तक सूचना पहुंच चुकी थी। मुख्य अभियंता कक्ष के बाहर सभी क्षेत्रों के जेई एकत्र थे। इस बीच वहां आफीसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। बैठक में रणनीति तय कर पीड़ित के साथ डीएम और नगर आयुक्त से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

आफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एलएल यादव ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं करती तो शुक्रवार से कार्य बहिष्कार करना उनकी मजबूरी होगी। इस मौके पर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें