फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की धोखाधड़ी में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी महिला के जरिए निरस्त करा दी पावर ऑफ एटार्नी
विज्ञापन

कर्नलगंज थाने में हरवारा के अशरफ समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इससे पहले करोड़ों की जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया था, उसका भी दर्ज हुआ था मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शहर में भूमाफियाओं का खेल बढ़ता ही जा रही है। एक अधिवक्ता की बुजुर्ग मां की जगह दूसरी महिला के जरिए उन्होंने बेटे के नाम की हुई पावर ऑफ एटार्नी निरस्त करा दी। अधिवक्ता को जानकारी हुई तो उन्होंने हरवारा के अशरफ समेत छह लोगों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले फरवरी में अधिवक्ता की करोड़ों की जमीन का बैनामा फर्जी दस्तावेजों से करा लिया गया था। उस मामले का मुकदमा धूमनगंज थाने में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

कटहुला गौसपुर के मो. कमर हारुन अधिवक्ता हैं। उनकी उम्र 63 साल की है। उनकी 85 साल की मां मोहम्मदा खातून के नाम गौसपुर कटहुला में जमीनें हैं, जिसकी पावर ऑफ एटार्नी उन्होंने कमर हारुन को दे रखी है। कुछ दिन पहले हारुन को पता चला कि हरवारा के रहने वाले अशरफ ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उनकी मां की जगह किसी और महिला को रजिस्ट्री आफिस में खड़ा कर पावर ऑफ एटार्नी निरस्त करा दी। एसएसपी और एसपी क्राइम से शिकायत की गई तो जांच शुरू हुई। दस्तावेजों में लगी फोटो से साफ हो गया कि महिला कोई दूसरी है। उसका वोटर आईडी कार्ड भी फर्जी निकला। इसके बाद हारुन की तहरीर पर अशरफ, गौसपुर के अहमद हारुन उर्फ शीबू, अधिवक्ता राकेश कुमार मिश्रा, शमशेर, मुकेश और अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कमर हारुन ने बताया कि अशरफ ने उनकी करोड़ों की जमीन का बैनामा फर्जी दस्तावेज लगाकर फरवरी में किया था। उसकी रिपोर्ट धूमनगंज थाने में दर्ज है। अगर पुलिस उस मामले में कार्रवाई करती तो आरोपियों की दोबारा इतना बड़ा फ्राड करने की हिम्मत नहीं होती। विवेचक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से साफ है कि धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें