फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत् नी ने बेटी को दिया जन्म तो सिपाही ढाने लगा जुल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिपाही की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया तो पति ने उससे दूरी बना ली। पत्नी अब मायके में रहने के लिए मजबूर है, सिपाही पति ने शर्त रखी है कि बेटी की परवरिश का खर्च महिला के मायके वाले देंगे तो ही वह उसे अपने पास रखेगा। शुक्रवार को महिला ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह संभल की रहने वाली है। उसकी शादी बागपत निवासी युवक से हुई है। युवक यूपी पुलिस में सिपाही है, वर्तमान में पाकबड़ा थाने में कार्यरत है। दो साल पहले ही महिला ने बेटी को जन्म दिया तो पति उससे नाराज हो गया, महिला को मायके में छोड़ दिया। महिला ने इंसाफ के लिए पहले गुहार लगाई तो नारी उत्थान केंद्र में इस मामले को काउंसलिंग के लिए भेजा गया, वहां पर पति अपना पक्ष रखने नहीं आया। इस वजह से महिला ने शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें