फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद गिरी फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
शपथपत्र देकर घिरे आनंद गिरि
विज्ञापन

बड़े हनुमान मंदिर के हैं पुजारी, सिक्योरिटी गार्ड की हत्या में नामजद के पक्ष में दिया था शपथपत्र
एक साल पहले लगी एफआर की फिर से जांच में हुआ खुलासा
18 नवंबर को बुलाने के लिए क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
थाना जार्ज टाउन के भटियारा रोड अल्लापुर में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड राधे कृष्ण मिश्रा की हत्या में नामजद कृष्ण कुमार पाठक के पक्ष में शपथपत्र देने पर बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक आनंद गिरी घिर गए हैं। इन्होंने आरोपी के पक्ष में दिए गए शपथपत्र में कहा है कि सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के समय नामजद आरोपी मंदिर में थे। उसी के आधार पर जांच कर रहे जार्जटाउन के एसओ शंभू नाथ तिवारी ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। दो महीने पहले पीड़ित परिवार ने तथ्य पेश कर फिर से जांच का अनुरोध किया था। जांच में सीसीटीवी फुटेज से यह पुष्टि हो रही है कि नामजद आरोपी हत्या के समय मंदिर में नहीं था।
एसपी क्राइम ब्रांच बीके मिश्र ने बताया चित्रकूट के बरगढ़ निवासी राधे कृष्ण मिश्रा अल्लापुर निवासी अखिलेश कुमार शुक्ला के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड थे। 14 जुलाई 2015 को अखिलेश की हत्या के लिए कुछ लोग आए थे। अखिलेश तो बच गए मगर गार्ड राधे कृष्ण मिश्रा की हत्या हो गई। गार्ड की हत्या में छोटा बघाड़ा के राजेश मिश्रा और और तुलाराम बाग निवासी कृष्ण कुमार पाठक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक हत्या में फंसे कृष्ण कुमार पाठक के पक्ष में हनुमान मंदिर के प्रबंधक आनंद गिरी सहित आधा दर्जन लोगों ने शपथपत्र दिए थे। आनंद गिरी की ओर से पुलिस में जमा शपथपत्र में कहा गया है कि सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के समय नामजद आरोपी मंदिर में था। शपथपत्र केसाथ-साथ उनके बयान का हवाला देकर विवेचना अधिकारी ने फ ाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।
पीड़ित परिवार के तथ्यों के आधार पर एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को जांच सौंप दी। प्रथमदृष्टया जांच के दौरान मंदिर के सीसीटीवी फुटेज से यह पुष्टि हो रही है कि नामजद आरोपी हत्या के समय मंदिर में नहीं था। उसी तथ्य को गंभीरता से लेते हुए शपथपत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसीलिए आनंद गिरी और विवेचना में फाइनल रिपोर्ट लगाने वाले जार्जटाउन थाने के पूर्व एसओ शंभू नाथ तिवारी को नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए एसपी क्राइम के दफ्तर बुलाया गया है।
विज्ञापन


‘शपथपत्र और सीसी टीवी फुटेज मैच नहीं खा रहे हैं। शपथपत्र को लेकर उठ रहे सवाल की वजह से प्रबंधक आनंद गिरी को नोटिस भेजा गया है।’ बीके मिश्रा, एसपी क्राइम


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें