फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़खानी, पकड़ा गया शोहदा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से छेड़खानी, साइकिल से गिराया, शोहदा बंदी
विज्ञापन

0 मंगलवार सुबह की घटना, शिक्षक की सूचना पर पुलिस ने की धरपकड़
बड़ोखर (इलाहाबाद)। यमुनापार के कोरांव इलाके में मंगलवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा से दो शोहदों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर धक्का देकर साइकिल से गिरा दिया। छात्राओं की शिकायत पर शिक्षक ने कंट्रोल रूम में सूचना दी तो पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक युवक को दबोच लिया जबकि दूसरा फरार है।
विज्ञापन

गजरिया गांव से कई छात्राएं सुबह टीकर स्थित चौधरी जगदेव इंटर कॉलेज जा रही थीं। कक्षा नौ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा अपनी सहेली के साथ साइकिल पर टीकर गांव में कॉलेज के पास पहुंची तभी उसी गांव के सूर्यप्रकाश भाष्कर और अजय पटेल छेड़खानी तथा अश्लील कमेंट करने लगे। छात्रा ने ऐतराज किया लेकिन शोहदे उसके करीब आकर परेशान करने लगे। फिर सूर्यप्रकाश ने साइकिल पर धक्का मार दिया जिससे छात्रा सड़क पर गिर गई। इसके बाद शोहदे फब्तियां कसते हुए चले गए। छात्रा ने स्कूल जाकर शिक्षकों को बताया और कहा कि ये लड़के रोज स्कूल आते और लौटते समय इसी तरह से परेशान करते हैं। शिक्षक उमाशंकर पटेल ने 100 नंबर पर सूचना दी तो यूपी 100 की पीआरवी से सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह आ गए। उन्होंने टिकरी गांव में छापा मारकर एक आरोपी सूर्यप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा युवक फरार हो गया। पकड़े गए सूर्यप्रकाश को यूपी 100 टीम ने कोरांव थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें