फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरोड़ा मे फायरिंग ,आठ लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। पुलिस ने ग्राम बहरोड़ा में सोमवार देर रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर गालीगलौज, मारपीट एवं फायरिंग के मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं, तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम बहरोड़ा में बीती देर रात गाड़ी खड़े करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दरोगा संजीव कुमार ने बहरोड़ा निवासी शरीफ, बरशीफ, तैयब पुत्र ताज मोहम्मद, फरमान पुत्र वली मोहम्मद, जान मोहम्मद पुत्र बाबू, इसरार पुत्र बाबू, मंजूर पुत्र समीर, समयद्दीन पुत्र मंजूर के खिलाफ बलवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शरीफ, बरशीफ, मंजूर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें