घर का ताला तोड़कर 20 हजार-लैपटाप चोरी
0 एसआरएन कैंपस में तीमारदार का पर्स उड़ाया
इलाहाबाद। कीडगंज के नई बस्ती में सोमवार दिन में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लैपटाप, मोबाइल और 20 हजार रुपये उड़ा दिए। वहीं एसआरएन कैंपस में तीमारदार का पर्स चोरी हो गया, जिसमें मोबाइल, नकदी और एटीएम कार्ड था।
गाजीपुर के रहने वाले रजत कुमार राय कीडगंज के नई बस्ती इलाके में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। सोमवार को दिन में वह कमरे में ताला लगाकर कहीं गए थे। वापस लौटे तो देखा ताला टूटा है। अंदर से चोरों ने लैपटाप, मोबाइल और 20 हजार रुपये उड़ा दिए थे। उन्होंने कीडगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रतापगढ़ के रानीगंज की रहने वाली रीना शर्मा के रिश्तेदार एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को वह उन्हें देखने गईं थीं। इसी दौरान किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में मोबाइल, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और नकदी था। उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।