फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडू से आई महिला पर्यटक से छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। चीन से आए पर्यटकों से छिनैती की घटना को दो दिन भी नहीं बीते थे कि मंगलवार को दक्षिण भारत से आई पर्यटक को बदमाशों ने निशाना बनाया। कर्नलगंज में तमिलनाडू से आई महिला पर्यटक से बाइकसवार बदमाश चेन छीनकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक पर्यटक जा चुकी थी।
विज्ञापन


तमिलनाडू से आनंद भवन देखने के लिए पर्यटकों का एक दल मंगलवार सुबह शहर पहुंचा। आनंद भवन घूमने के बाद करीब दो बजे दल में शामिल पर्यटक मजार वाली रोड से कमला नेहरू अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़े अपने वाहन की ओर जाने लगे। अभी वह मजार के आगे स्थित शुचिता फार्मेसी के सामने पहुंचे ही थे कि तभी वहां बाइकसवार दो बदमाश आ धमके। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने दल में शामिल एक महिला पर्यटक के गले से सोने की चेन छीन ली। इस पर उसने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग निकले। शोर सुनकर मेडिकल स्टोर संचालक संदीप पहुंचे और उन्होंने ही 100 नंबर पर सूचना दी। जिस पर डायल 100 पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक पर्यटक जा चुके थे। संदीप ने बताया कि भुक्तभोगी पर्यटक रोते हुए वहां से गई। उसने बताया कि बदमाश उसकी दो तोले की सोने की चेन छीन ले गए। चूंकि, उन्हें वाराणसी जाना था, इसलिए वे थाने में शिकायत किए बगैर ही चले गए। कर्नलगंज इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।

चीन से आए पर्यटक से छीना था बैग
शहर में पर्यटकों से छिनैती की तीन दिन के भीतर यह दूसरी वारदात है। दो दिन पहले सिविल लाइंस में चीन से आए दो पर्यटकों का बैग छीनकर बदमाश भाग निकले थे। बैग में 20 हजार रुपये के अलावा पासपोर्ट, वीजा व अन्य जरूरी कागजात थे। सिविल लाइंस थाने में इस मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें