खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मंगलवार की सुबह थाना पुलिस टीम जब रटौल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को ग्राम विनयपुर गेट के समीप विनयपुर निवासी युवक भूरे और खेकड़ा नगर निवासी युवक विकास खडे़ थे। जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने संदेह होने पर दोनों युवकों को पकड़ लिया और थाने ले आई। तलाशी लेने पर उनके पास से एक चाकू और हरियाणा मार्का अवैध देसी शराब के 94 पव्वे बरामद हुए। मंगलवार को पुलिस ने थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।