फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने की अश्लील हरकत, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने की अश्लील हरकत, एफआईआर
विज्ञापन

0 धूमनगंज के राजरूपपुर का मामला, मां-बहन भी नामजद
0 आरोप, बेटी की शादी के बाद भी नहीं आया हरकतों से बाज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
राजरूपपुर में रहने वाले एक व्यक्ति पर उसकी ही बेटी ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि इस काम में उसकी मां व बहन की भी मूक सहमति है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती की अब शादी हो चुकी है और वह बमरौली में पति के साथ रहती है। उसका आरोप है कि शादी से पहले उसके पिता ने उसके साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत की। उसने मां से शिकायत की, लेकिन वह पिता का ही साथ देती रहीं। जून 2015 में युवती की शादी हो गई। हालांकि, आरोपी पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि युवती जब भी मायके गई, आरोपी ने उससे छेड़खानी की। युवती का आरोप है कि उसके माता-पिता व बहन उसके ससुरालवालों के खिलाफ झूठी शिकायतें करते रहते हैं, जबकि वह ससुराल में बेहद खुश है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता समेत मां व बहन के खिलाफ विभिन्न आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें