फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत
विज्ञापन

- शादी में शामिल होने के लिए कपड़े खरीदने जा रहे थे
- टक्कर मारकर भागी कार को पकड़ नहीं सकी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
हनुमानगंज (इलाहाबाद)।
शादी में शामिल होने के लिए कपड़े खरीदने बाजार जा रहे बाइक सवार दो छात्र अरसलान और अमन जीटी रोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। घायलावस्था में एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। उनके परिवार और शादी वाले घर में मातम पसर गया। टक्कर के बाद कार लेकर ड्राइवर भाग गया।
विज्ञापन

हनुमानगंज के पास सरपतीपुर गांव निवासी ग्यारहवीं कक्षा का छात्र मो. अरसलान (18) छह भाइयों में छोटा था। दो बहन भी हैं। पिता हफीज शहर में ई-रिक्शा चलाते हैं। उसके बड़े भाई भी काम-धंधे में लगे हैं। दूसरा मृतक मो. अमन उर्फ आसिफ (16) कक्षा आठ का छात्र था। उसके पिता दिल्ली में कपडे़ सिलने का काम करते हैं। दो भाइयों में अमन छोटा था। अमन और अरसलान के रिश्तेदार मो. हलीम की बेटी हिना का सोमवार को निकाह होना था। वे दोनों सुबह करीब 10 बजे शादी में पहनने के लिए कपड़े खरीदने हनुमानगंज बाजार के लिए रवाना हुए थे। अरसलान अपनी बाइक लेकर निकला था। दोनों जीटी रोड पर जुनेदपुर गांव के सामने गुजर रहे थे, तभी हंडिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही वैगन आर कार ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। उन दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। अरसलान का सिर फट गया, जबकि अमन को कार ने कुचल दिया। वहां भीड़ लगी, लेकिन कार लेकर ड्राइवर झूंसी की तरफ भाग गया। 108 नंबर से एंबुलेंस बुलाकर उन दोनों को एसआरएन अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी सांस थम गई। पुलिस ने शवों को सीलकर चीरघर भेज दिया। दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। मां और बहनों के विलाप से गांववाले भी गम में डूब गए। ऐसे में सादे ढंग से हिना का निकाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें