फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात ताबड़तोड़ बमबाजी-फायरिंग, थर्राए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात ताबड़तोड़ बमबाजी-फायरिंग, थर्राए लोग
विज्ञापन

दो लॉज के छात्रों के बीच हुआ था विवाद, फैला तनाव
नया कटरा में दहशत, मौके पर पहुंची फोर्स ने कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। ताबड़तोड़ बमबाजी व फायरिंग से आधी रात कर्नलगंज का नया कटरा इलाका थर्रा उठा। यहां स्थित दो लॉज में रहने वाले छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस के साथ ही पीआरवी की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह विवाद शांत कराया। हालांकि मामले में रविवार रात तक लिखापढ़ी नहीं की गई थी।
विज्ञापन

घटना रात एक बजे के करीब हुई। नया कटरा में एक डॉक्टर का लॉज स्थित है। करीब 100 मीटर की दूरी पर ही एक अन्य लॉज है। दोनों लॉज में सैकड़ों छात्र रहते हैं। रविवार रात एक बजे के करीब यहां दोनों लॉज के कुछ छात्रों के बीच विवाद हो गया। शोरगुल सुनकर दोनों पक्ष से सैकड़ों छात्र जुट गए और उनमें झड़प होने लगी। दोनों पक्षों में पहले जमकर मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष की ओर से बमबाजी शुरू कर दी गई। उपद्रवियों ने ताबड़तोड़ एक के बाद वहां चार बम फोड़े। साथ ही दो राउंड फायरिंग भी की। जोरदार धमाकों से दहशत फैल गई और अनहोनी की आशंका में घरों में सो रहे मोहल्ले के लोग बाहर निकल आए। सूचना पर कर्नलगंज थाने की फोर्स के साथ ही पीआरवी की कई गाड़ियां भी पहुंच गईं। फोर्स के पहुंचने पर डॉक्टर के लॉज में रहने वाले छात्रों ने आरोप लगाया कि दूसरे लॉज में रहने वाले छात्र अक्सर दबंगई करते हैं। दो महीने पहले भी विवाद हुआ था जिसमें उस लॉज में रहने वाले कुछ युवकों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। आरोप है कि रविवार रात उसी मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था जिसका विरोध किया गया। इस पर दूसरे पक्ष ने बमबाजी व फायरिंग की। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें