फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला की चेन छीनी
विज्ञापन

बाल पकड़कर खींचा, लाकेट महिला के हाथ में रह गया

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कीडगंज थाना क्षेत्र के परेड ग्राउंड के पास अपने पति और बच्चे के साथ नैनी जा रही एक महिला की चेन बदमाशों ने छीन ली। रिपोर्ट दर्ज कर कुछ बदमाशों को उठाया गया है।
विज्ञापन

दारागंज में कच्ची सड़क के रहने वाले भाष्कर हांडा बृहस्पतिवार को दिन में पत्नी खुशबू और बच्चे को स्कूटी पर बिठाकर नैनी में किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। जैसे ही वह परेड ग्राउंड की ओर मुड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके पीछे गाड़ी लगा दी। कुछ दूर आगे जाने पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाशों ने खुशबू का बाल पकड़कर खींचा तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगा। उन्होंने अपनी चेन कसकर पकड़ ली। बदमाश ने झपट्टा मारकर उनकी चेन छीनी, लेकिन लाकेट खुशबू के हाथ में ही रह गया। इसके बाद बदमाश तेजी से भाग निकले। घटना से सहमा दंपति घर वापस चला गया। देर शाम दोनों थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। कीडगंज एसओ अशोक सिंह ने बताया कि कुछ बदमाशों को शक के आधार पर उठाया गया है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें