फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर न देने पर शोहदे ने छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर न देने पर शोहदे ने छीना मोबाइल
विज्ञापन

बादशाही मंडी इलाके में दिन दहाड़े हुई वारदात
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के बादशाही मंडी इलाके में मोबाइल नंबर न देने पर एक शोहदे ने युवती का मोबाइल ही छीन लिया। घटना तकरीबन सवा दो महीने पुरानी है। पुलिस ने उस वक्त रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी। आरोपी ने जब दोबारा छेड़खानी शुरू की तो युवती ने दो दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

बादशाही मंडी इलाके की रहने वाली रेखा (परिवर्तित नाम) को एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा है। आते जाते छेड़खानी से रेखा तंग आ गई थी लेकिन लोकलाज के भय से उन्होंने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई थी। इसी से युवक की हिम्मत बढ़ती गई। 30 जून को रेखा कहीं से घर जा रही थी। अजय ने उनके घर के सामने ही रास्ता रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगा। रेखा ने नंबर नहीं दिया तो उसने मोबाइल ही छीन लिया। अगले दिन इसकी शिकायत कोतवाली में की गई लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की और टरका दिया। कुछ समय तो आरोपी शांत रहा लेकिन उसने फिर छेड़खानी शुरू कर दी। दो दिन पहले रेखा अपनी मां के साथ सीओ प्रथम से मिलीं और शिकायत की। सीओ के आदेश पर पांच सितंबर को अजय नायक नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ प्रथम ने बताया कि जांच शुरू हो गई है। आरोपी को खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें