फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों से लैस दबंगों ने किया तांडव

विज्ञापन
विज्ञापन
असलहों से लैस दबंगों का तांडव, दर्जनों राउंड फायरिंग
विज्ञापन

धूमनगंज के भीटी में घटना, सुबह भी किया था उपद्रव
दर्ज हुआ था मुकदमा, शाम को फिर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज लगातार दूसरे दिन सुर्खियों में रहा। एक दिन पहले छात्र पर बम-गोली से हमले के आरोपी पकड़े नहीं गए थे कि भीटी इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सुबह बवाल के बाद मुकदमा दर्ज होने से खुन्नस खास दबंगों ने शाम को फिर तांडव किया। असलहों से लैस होकर पहुंचे हमलावरों ने दर्जनों राउंड फायरिंग की। साथ ही सरिया, चाकू, डंडों से पीट-पीटकर युवक को अधमरा कर दिया। उसे घायल हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भीटी निवासी माजिद पुत्र चांदबाबू जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता है। पड़ोस में ही बुआ शानो पत्नी अली अकबर व उनका परिवार रहता है। शानो के पड़ोस में ही अकरम रहता है जिससे उनका लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। रविवार दोपहर शानो के घर में गेट लग रहा था। आरोप है कि अकरम व उसके बेटे अफान, सलमान व एक अन्य इसका विरोध करने लगे। न मानने पर उन्होंने घर में घुसकर शानो, उसकी बेटी इशरत व बेटे हसन को जमकर पीटा। सूचना देने पर 100 नंबर पुलिस पहुंची लेकिन आरोपी भाग निकले। शानो के पति अकबर अली की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि शाम को घर के अन्य सदस्य बाहर थे जबकि माजिद 100 मीटर दूरी पर स्थित खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान सुबह हुए मुकदमे में नामजद चारों आरोपी अपने पांच-छह साथियों के साथ असलहे से लैस होकर पहुंच गए और माजिद को दबोच लिया। इसके बाद सभी उसे मिलकर पीटने लगे। उसे सरिया के साथ ही लाठी-डंडों से तब तक पीटा गया जब तक वह मरणासन्न नहीं हो गया। शोरगुल सुनकर आसपड़ोस के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करने लगे। दर्जनों राउंड फायरिंग करने के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल माजिद को एसआरएन भेजवाया। उधर मौके से कई पिस्टल-तमंचों के साथ ही भारी मात्रा में कारतूस भी मिले। खबर लिखे जाने तक पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही थी। सीओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें